मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉक्टर विपिन मिश्रा ने अपने ऑफिस में नगर निगम से संबंधित शिकायतों को सुना जनसुनवाई दिवस पर पांच शिकायतें प्राप्त हुई तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी शिकायतों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समय से शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
जनसुनवाई दिवस पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनवर हुसैन, राजकुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, महा प्रबंधक जल सौरव श्रीवास्तव, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

