सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परिचय पत्र अवश्य साथ रखें: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परिचय पत्र अवश्य साथ रखें: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों सहित कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार राजस्व, जिला निर्वाचन, विनियमित क्षेत्र, पंच स्थानीय निकाय, जिला प्रोबेशन, जिला राष्ट्रीय बचत, जिला पूर्ति एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी पटलों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों व अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रक्रियाओं का जायजा लिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परिचय पत्र अवश्य साथ रखें।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में साफ-सफाई एवं पत्रावलियों का रखरखाव अच्छे ढंग से एवं लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चला कर कलेक्ट्रेट परिसर एवं भावनाओं पर उगे पेड़ पौधों तथा छतों की साफ सफाई अच्छे ढंग से कराये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सही कराने एवं बन्द पड़े महिला प्रसाधन को क्रियाशील तथा परिसर में साफ सफाई कराने के नाजिर को निर्देशित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.