अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी में भागलपुर जिले भर में भाजपा द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के कहलगांव में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। जीत की खुशी में शहर के स्टेशन चौक पर बजरंगबली स्थान में मिठाई बांटी गई।
कायॅक्रम में कहलगांव नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष गौतम चौधरी, कहलगांव नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष रामकुमार पाठक, भरत शाह, नंदन शर्मा, राजेश स्वर्णकर, प्रदीप केसरी सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

