मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को गांधी चौक पर मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने धुम्रपान निषेध का संदेश वाचन कर जनप्रतिनिधियों, एवं उपस्थित आम नागरिकों को शपथ दिलाया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार ईवनाती, गोविन्द अग्रवाल जी, महेंद्र घोड़े, दिलीप केवटे, नरेश कलम्बे, उमेश उरकड़ेथ, लोचन ख़वसे, दुर्गेश ऊईके, प्रदीप जूननकर जी, अनिल खत्री, डॉ, शंकर कड़वे जी, लखन ठाकुर, सोनू बागड़े, नाना तिवस्कर, विलास डाबरे, सुरेश सुरजुसे , सभी पार्षद एवं गणमान्य नागरिको साहित मो.सिराज ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

