मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ से मथुरा के परिवहन विभाग की शिकायत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ से मथुरा के परिवहन विभाग की शिकायत | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता रजि. उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मथुरा परिवहन की शिकायत की। मुख्यमंत्री से की गई परिवहन विभाग की शिकायत में कहा गया है कि मथुरा जनपद में नये वाहन खरीदते समय वाहन डीलर रजिस्ट्रेशन का पैसा वाहन स्वामी से ले लेता है परंतु वाहन की डिलीवरी लेने के बाद जब वाहन स्वामी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डीलर के पास लेने जाता हैं तो उसे महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं।

श‍िकायत में कहा गया है क‍ि डीलर कहते हैं अभी परिवहन विभाग मथुरा से आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं आया है जबकि नियम अनुसार नये वाहन का रजिस्ट्रेशन वाहन स्वामी को 7 दिन के अंदर मिलना चाहिए। दूसरी तरफ वाहन का रजिस्ट्रेशन ना होने पर यातायात पुलिस व परिवहन विभाग वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं जिससे सरकार की  छवि धूमिल हो रही है। वाहन स्वामियों को महीनों चक्कर लगाने के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नए वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट टाइम से दिलाने के लिए सुनिश्चित करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.