रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश सोनी के निर्देशन के परिपालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा की उपस्थित में मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जन जन तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

जिसके अंतर्गत मुख्य मंत्री जन कल्याण शिविर का नगर परिषद मेघनगर द्वारा वार्ड नंबर 15 में लगाया गया जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान भी किया गया। नगर परिषद मेघनगर द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन ऑन लाइन किए गए। मुख्य मंत्री जन कल्याण अभियान शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग से सिईओ संगीता डामोर, सिईओ काजल डामोर, द्वारा नवीन आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे एवं साथ ही लोगों की शुगर, एवं बीपी की भी जांच की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग से लाडली लक्ष्मी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। राजस्व महाअभियान अंतर्गत कस्बा पटवारी दिलीप भूरिया द्वारा भू स्वामी की ई केवाईसी भी गई उक्त अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 15 पार्षद जोगी वसुनिया, योजना प्रभारी लीला डामोर, स्टोर कीपर सुनील डामोर, अक्षय देवाणा, योगेश पंचाल, राजू , सुनील निनामा, दिनेश हटीला आदि नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।

