मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार क्षेत्र में लगने बाला बुध बाजार अब बहादुरगंज चौकी के सामने सब्जी मंडी रेलवे की जमीन पर लगेगा। इस सम्बन्ध में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, थाना प्रभारी सदर बाजार ने व्यापार मंडल के लोगों के साथ मीटिंग की गई। जिसमें मीटिंग में आए सदस्यों को अवगत कराया गया कि अब बुधवार की बाज़ार चौकी के सामने सब्जी मंडी रेलवे की खाली जमीन पर शिफ्ट की गई है।
