मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

महान अध्यात्मिक गुरू और विचारक युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में पांढुर्णा जवाहर वार्ड स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र में लगातार पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया जा रहा है। पांढुर्णा शहर के जवाहर वार्ड में श्री हनुमान मंदिर परिसर और वार्ड के सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के इस कार्यक्रम में वार्ड वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर वार्ड वासियों को पेड़ पौधौं की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके ने बताया कि पेड़ पौधों से शुद्ध वायु और आक्सीजन मिलती हैं। वार्ड वासियों को पेड़ पौधौं का महत्व बताते हुए इनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया, पौधरोपण के इस अभियान में वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके, सुनिता परिहार, हंसराज कड़वे, शरद खोडे़, नवलकिशोर खोडे़, गौरव लोनकर, चंदा खोडे़, रूमा क्षिरसागर, सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। पार्षद दुर्गेश उईके वार्ड में जनहित के कार्यों में हमेशा नगर एवं वार्ड वासियों में जनजागरण अभियान चलते आ रहे हैं।

