मिक्स मीडिया इलेवन झाबुआ का शानदार प्रदर्शन, झाबुआ बी टीम को दी शिकस्त, श्री टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी में ज़िले की 8 टीमों ने लिया हिस्सा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

झाबुआ पीजी कॉलेज खेल मैदान पर प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट मिडिया ट्रॉफी टूर्नामेंट में ज़िले के मिडीया साथीयों के लिए आयोजित हो रहा है। 2 दिवसीय आयोजन में ज़िले की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। मिक्स मिडिया इलेवन झाबुआ ने झाबुआ बी को शिकस्त देकर 124 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

मिक्स मिडिया इलेवन टीम के धुरंधर खिलाड़ी कप्तान अंकित चौहान, महेंद्र चौहान, निकलेश डामोर, रहीम शेरानी, विनय पांचाल, फारुख शेरानी, ओम प्रकाश राठौर, इमरान शेख, रौनक गुप्ता, विनोद कहार, मयंक भावसार, प्रियेश पडियार, आजाद कुरेशी, पंकज भंडारी, आदी कलमकारों ने क्रिकेट खेल कर शानदार प्रदर्शन किया। पीजी कॉलेज खेल मेदान पर क़लम कारों ने कलम के साथ जब बल्लेबाजी की तो दर्शकों ने उत्साह वर्धन करते हुए खुब तालियां ठोंकी।

प्रथम दिन 03 खेल मुकाबले हुए अन्तिम दिन सेमीफ़ाइनल व फाईनल खेल मुकाबले होंगे, सोमवार को ट्रॉफीयों का जिला मुख्यालय के पत्रकारों द्वारा अनावरण किया गया। श्रेष्ठ बल्लेबाज श्रेष्ठ बॉलर सहीत कई आकर्षक इनाम दिये जाएंगे, प्रथम इनाम 11 हजार 111 रुपये रखा गया है दुसरा इनाम 5 हजार 555 रुपये रखा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article