नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने जेसीबी से हटवाया अवैध अतिक्रमण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने जेसीबी से हटवाया अवैध अतिक्रमण | New India Times

महानगर क्षेत्र के यातायात को सुगम तथा व्यवस्थित किये जाने के उद्देश्य से महानगर के मुख्य मार्गों पर किये गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण किये जाने के विरुद्ध नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र ने  कड़ी कार्यवाही करते हुए शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क, लोधीपुर, रेती में पहुँचकर अपनी उपस्थिति में जे0सी0बी0, ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया व निर्देशित किया गया कि महानगर में जिन दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है, वो अपने सामान को स्वयं हटा लें, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसके जिम्मेदार वो स्वयं होंगे तथा जुर्माना वसूली आदि की कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने कहा गया कि महानगर में यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर प्रवर्तन दल टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article