हंसारी शमशानघाट में श्रमदान के तहत चला सफाई अभियान | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; ​हंसारी शमशानघाट में श्रमदान के तहत चला सफाई अभियान | New India Times10 दिसंबर 2017 को मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति, व्यापार मंडल हंसारी, मानव के लिए एकता संस्था, ओम शांति संस्था, एवं मानव दिशा NGO ग्रुप के द्वारा समस्त सदस्यों ने श्मशान घाट हंसारी में सफाई का कार्यक्रम बड़े जोश एवं उत्साह के साथ एक जुट हो कर किया। ​हंसारी शमशानघाट में श्रमदान के तहत चला सफाई अभियान | New India Timesकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही स्वच्छता समिति की अध्यक्षा श्रीमती कंचन आहूजा जी ने सभी को स्वच्छता के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए सभी को जागरूक होने का सन्देश दिया।  कार्यक्रम में वार्ड नंबर 1 के सभासद उर्मिला देवी (दिशु भैया) वार्ड नंबर 9 से सभासद अरविंद (बबलू) ने स्वच्छता अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग किया।​

हंसारी शमशानघाट में श्रमदान के तहत चला सफाई अभियान | New India Timesसमिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक रविवार को 9:00 बजे से 11:00 बजे तक श्मशान घाट की सफाई का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता समिति कोषाध्यक्ष सुरेश साहू , सुंदर ग्वाला, विश्वनाथ विश्वकर्मा, रामकुमार यादव, कुशल पाल सिंह, राजू साहू, सत्यम तिवारी,  रेफयल, प्रभात कुमार ,विजेंद्र कुमार, विजय कप्तान, राजकुमार वर्मा, जगदीश पाल, महावीर ग्वाला, सोनू शुक्ला, अजय बाबा, विवेक टंडन, रघुवीर केवट, अनिल सिंघानिया, बलवान सिंह, संतोष वाल्मीकि,भगवत नारायण कुशल पाल सिंह परिहार, आदि लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता देते हुए आज ही शमशान घाट को सुन्दर रूप दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति के मंत्री संजय द्विवेदी (हंसारी) ने किया। आभार सोनू ने किया।

श्रीमती कंचन आहूजा, अध्यक्ष स्वच्छ् वातावरण प्रोत्साहन समिति-हंसारी वार्ड -1.झाँसी 

By nit