अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी नगर के मोहल्ला मेवतीपुरा में गाडी की बैटरी इत्यादि की चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार यहां चोरों ने एक पत्रकार की गाडी को निशाना बनाया है।
उन्नाव गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में पूर्व राज्य मंत्री इन्तेज़ार आब्दी के भाई शहंशाह आब्दी निवासी बहेरा सादात ज़िला फतेहपुर से 6 दिसंबर को अपनी भांजी की शादी में आए हुए थे। शादी के बाद जब वह अपने घर वापसी की तैयारी कर अपनी स्कॉर्पियो कार नंबर UP 71 D 0042 के पास पहुंचे तो देखा कि गाडी की एलडी लाइट गायब है। शहंशाह आब्दी जो कि दैनिक आज न्यूज़ पेपर के बहेरा सादात से ब्यूरो चीफ़ हैं ने आनन फानन में उन्नाव गेट पुलिस को पूरी घटना की लिखित जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों की जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया है।
