मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत | New India Times

नई दिल्ली पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम में 22 राज्यों केन्द्र शासित प्रदेशों की पंचायती राज संस्थाओं से अनुसूचित जनजाति की 502 महिला प्रतिनिधि शामिल हुई जिसमें झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया ने भी शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित किए गये एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत | New India Times

कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को सवैधानिक प्रावधानों संसदीय प्रक्रियाओं ओर शासन व्यवस्था की गहन जानकारी प्रदान की गई ओम बिरला के नेतृत्व में सभी प्रतिनिधियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत | New India Times

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज की गहन जानकारी प्राप्त हो इस लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर से दिल्ली में मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई देकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.