लेखपाल संघ तहसील उप शाखा इटवा ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील उप शाखा इटवा के अध्यक्ष अमरदीप चौधरी और मंत्री नवीन कुमार चौधरी के अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि साजिशन या झूठा फंसाए जाने की नीयत से साधारण शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विजिलेंस टीम के द्वारा जबरन ट्रैप की कार्यवाही पर रोक लगाया जाए।

लेखपाल संघ तहसील उप शाखा इटवा ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण में की कार्यवाही लेखपाल को ही करना पड़ता है। दो पक्षों के विवाद निस्तारण संबंधी की गई कार्यवाही से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। ऐसे में विधि विरुद्ध कार्य करने में असफल एवं विविध कारणों से असंतुष्ट व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, इस पर रोक लगाया जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है के 02 जनवरी 2025 को जनपद गाजीपुर के तहसील कासिमाबाद में लेखपाल को जबरन ट्रैप की घटना में फंसाया गया है। इसी प्रकार लखनऊ की तहसील सरोजनी नगर में 31 दिसंबर 2024 को ट्रैप करके लेखपाल को फर्जी रूप से फसाया गया है। इसी तरह गत 04 अक्टूबर 2024 को जनपद महाराजगंज में लेखपाल को साजिशकर्ता द्वारा जबरन पकड़वा दिया गया। ऐसे में ईमानदार कर्मचारी भी सही कार्य करने में भी डर रहे हैं। सरकार एवं सरकारी कर्मचारियों की छवि धूमिल हो रही है। आम जनता में सरकार एवं सरकारी सिस्टम के प्रति अविश्वास एवं नकारात्मकता का भाव उत्पन्न हो रहा है। लेखपालों को झूठी घटनाओं में फसाने के कारण आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ भ्रष्टाचार का विरोधी है। वह किसी भी प्रकार से इसका समर्थन नहीं करता है। परन्तु कर्मचारी को साजिश करके जबरन फंसाया जाना पाप है। ज्ञापन में मांग किया गया है कि एंटी करप्शन विजिलेंस विभाग को विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किया जाए जिससे फर्जी या जबरन ट्रैप की घटनाओं पर रोक लगे। यह भी मांग किया गया है कि जनपद लखनऊ में संबंधित सतर्कता अधिष्ठान कर्मचारी एवं रिश्तेदार के अवैध कब्जे एवं अवैध प्लाटिंग की जांच करवा कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक जिला मंत्री दिलीप चौरसिया, संगठन मंत्री अब्दुल हन्नान, आर आई सुनील श्रीवास्तव, भोलानाथ चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, जगत राम त्रिपाठी के साथ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रणधीर यादव, उप मंत्री राजकुमार, अनूप चौधरी, राम बक्श, पन्नालाल, अभिषेक, सचिदानंद मिश्र, अवधेश, धर्मेंद्र आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.