नव वर्ष के मौके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकेट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नव वर्ष के मौके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकेट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

नव वर्ष के मैके पर भोपाल के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद द्वारा आज लिली टॉकीज़ स्थित नीलम पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मध्य विधानसभा क्षेत्र के मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमाम व मुअजि़्ज़नों (धर्मगुरूओं) को आमंत्रित कर उपहार स्वरूप नई जैकेट भेंट कर भाई चारे की मिसाल कायम की गई।

नव वर्ष के मौके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकेट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज नफरत भरे माहौल में हमारे सब धर्मगुरूओं ने यहां इकट्ठा होकर मोहब्बत का पैग़ाम दिया है जिसकी देश में आज बहुत ही आवश्यकता है।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह हमारे मंदिर, मस्जिद के धर्मगुरू जो अपना जीवन हमारे धार्मिक क्रिया कलापों के लिए समर्पित करते हैं जिनकी आर्थिक स्थति देयनीय है समाज के सभी लोगों को इन लोगों का त्यौहार पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, इनका भी हमारे समान परिवार होता है इसी को ध्यान में रखते हुए मैं रमज़ान माह में एवं दीपावली पर अपने विधानसभा क्षेत्र के मंदिर एवं मस्जिद के धर्मगुरूओं का भी ध्यान रखता हूं।

नव वर्ष के मौके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकेट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

विधायक आरिफ मसूद द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुऐ आज नव वर्ष के अवसर पर भोपाल की गंगा जमुनी तहज़ीब को क़ायम रखते हुए सबको एक साथ एक मंच पर आमंत्रित कर ’’मोहब्बत को आम करो, नफ़रतों को ख़त्म करो’’ नारे के साथ दोनों समुदाय के धर्मगुरूओं को उपहार स्वरूप नई जैकेट भेंट कर नव वर्ष की शुरूआत की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article