मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

31 दिसंबर 2024 को नगर पालिका निगम बुरहानपुर के दो कर्मचारी सेवानिवृत हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम में राजस्व अधिकारी श्री राजेश मिश्रा ने नगर निगम में अपनी 39 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर निगम की सेवा से 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत होने तथा सफाई संरक्षक के पद से जगदीश संगेले भी अपनी नगर निगम बुरहानपुर में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों का शाल श्रीफल भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि हमारे नगर निगम से राजस्व अधिकारी श्री राजेश मिश्रा के सेवानिवृत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे कर्मठ ईमानदार अधिकारियों की आवश्यकता पड़ेगी तो हमें उम्मीद है कि आप नगर निगम परिवार के लिए हमेशा तैयार रहोगे और मैं आपकी लंबी उम्र की मंगल कामना करती हूं और आपको सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं भी देती हूं। निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने राजस्व अधिकारी श्री राजेश मिश्रा के सेवानिवृत होने पर अपने उद्बोधन में बताया कि आपने 39 वर्ष की सेवा में 5 साल नेपानगर, 2 साल मंडलेश्वर,तथा मूंदी में भी सीएमओ का पद पर पदस्थ रहे। उसमें अपने अच्छा कार्य किया तथा नगर निगम खंडवा में भी अपने उत्कृष्ट कार्य किया। इसके पश्चात आप नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी के पद पर भी रहते हुए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया और निगम में अपनी सेवा दी।
आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सेवानिवृत हुए कर्मचारी की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। संपत्ति कर कर्मचारियों ने फुलहार देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एम आई सी चैयरमैन धनराज महाजन, संभाजी सगरे, एजाज अशरफी, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, धीरेंद्र सिकरवार, संजय शाह, शशिकांत पवित्रे जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
