अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बच्चों के हौसिलों को पंख देने के लिए मध्य प्रदेश लोहार समाज कल्याण समिति द्वारा न्यू कबाड़ खाना में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र छात्राएं गदगद हुए। इस मौके पर लोहार समाज के अध्यक्ष हसीब उर रहमान ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लोहार समाज के बच्चों को प्रशंसा पत्र देना आवश्यक है। यह सम्मान न केवल बच्चों को प्रेरित करता है, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी बढ़ावा देता है।

हसीब उर रहमान ने कहा कि जब बच्चे शिक्षित होंगे तो आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए, हर समाज को चाहिए कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान देते रहें और बच्चों को प्रेरित करते रहें। यह एक सकारात्मक कदम है जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्हें ने कहा कि समाज के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिलेगी और समाज प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से राजनैतिक दलों को समाज की ताकत का एहसास करवाकर समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। सम्मान समारोह के मौके पर
सचिव नफीस उल्ला खान, सलाहकार खुर्शीद एडवोकेट, उपाध्यक्ष अब्दुल हकीम मुन्ना भाई, कोषाध्यक्ष मोहम्मद असलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद यामीन, सह सचिव नईम अहमद सैफी,जफर हनीफ, अब्दुल वाजिद, सदस्य इमरान खान, रिजवान उर रहमान, सदस्य सगीर सलाम, समाजसेवक वसीम खान आदि लोग मौजूद रहे।

