3 जनवरी 2025 को बबीना, 4 जनवरी को बड़ागांव तथा 5 जनवरी को विकास खण्ड मोंठ में होगा भर्ती कैम्प का आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

3 जनवरी 2025 को बबीना, 4 जनवरी को बड़ागांव तथा 5 जनवरी को विकास खण्ड मोंठ में होगा भर्ती कैम्प का आयोजन | New India Times

सहायक निदेशक सेवायोजन ने अवगत कराया है कि जनपद झांसी के समस्त ब्लाकों में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु एस०आई०एस० लिमिटेड सिंगरौली म0प्र0 कम्पनी द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को विकास खण्ड मऊरानीपुर में कैम्प का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 03 जनवरी 2025 को विकास खण्ड बबीना, 04 जनवरी को बड़ागांव तथा दिनांक 05 जनवरी 2025 को विकास खण्ड मोंठ में प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक कैम्प आयोजित सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजरों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु केवल इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन होने के पश्चात तथा प्रशिक्षण स्थल पर अपनी उपस्थिति देने के उपरात ही एक माह आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण शुल्क रु० 10 हजार देय होगा (आवास, खाना, ऑनलाइन क्लास, ऑफलाइन क्लास, पी०टी० परेड, ड्रिल एवं फायर प्रशिक्षण सिखाया जायेगा तथा ड्रेस किट, फुल पेन्ट, फूल शर्ट, जर्सी, कैंप, बैल्ट, बैंच, विशिल, लाइन यार्ड, हेकिल, डी०एम०एस०शूज, पी०टी० शूज, गर्मी वातावरण के कपडे 2-2 जोडी सेट आदि उपलब्ध कराये जाएंगे। भर्ती सम्बन्धी जानकारी हेतु अनीस कुमार तिवारी मोबाइल नम्बर-7677010259 से सम्पर्क कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article