रात के अंधेरे में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी: रवि परमार | New India TimesOplus_131072

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

देर रात तक काउंसिल में चल रहे कामकाज को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इसका कड़ा विरोध जताया है। रवि परमार ने आरोप लगाया है कि अधिकारी अपने भ्रष्टाचार को छिपाने एवं नए खेल को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

रवि परमार का कहना है कि, “रात 11 बजे तक नर्सिंग काउंसिल में काम चल रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि काले कारनामों को अंजाम देने की कोशिश हो रही है। यह स्थिति न केवल शिक्षा व्यवस्था के लिए खतरनाक है, बल्कि नर्सिंग के पेशे की गरिमा को भी ठेस पहुंचा रही है।”

रवि परमार ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रवि परमार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस घोटाले पर रोक नहीं लगाई गई, तो NSUI राज्यव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article