छिंदवाड़ा जल महोत्सव के बीच नए साल पर पर्यटकों को मिली बड़ी सौगात | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जल महोत्सव के बीच नए साल पर पर्यटकों को मिली बड़ी सौगात | New India Times

जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित छिंदवाड़ा जल महोत्सव में पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को जल महोत्सव में हजारों पर्यटकों ने शामिल होकर वॉटर व एयर एक्टिविटी का लुफ़्त उठाया।

छिंदवाड़ा जल महोत्सव के बीच नए साल पर पर्यटकों को मिली बड़ी सौगात | New India Times

जल महोत्सव के बीच छिंदवाड़ा और आस-पास के जिलों के लिए अच्छी खबर यह है कि जल महोत्सव निरंतर चलता रहेगा व माचागोरा बोट क्लब पर जेट्स्की, बनाना बोट सहित अन्य गतिविधियां साल भर जारी रहेंगी। साथ ही नए वर्ष के अवसर पर यहां टेंट सिटी भी लगी हुई है, जिसमें नाइट स्टे किया जा सकता है। पर्यटकों के लिए यहाँ मनोरंजन और देसी भोजन का विशेष इंतजाम हमेशा रहेगा। जिले के हजारों पर्यटकों ने माचागोरा जल क्षेत्र में पहुंचकर न सिर्फ वॉटर एक्टिविटी में भाग लिया बल्कि यहां बिक रहे पकवानों का स्वाद लिया और बच्चों ने खिलौने खरीदे।छिन्दवाड़ा जल महोत्सव को लेकर छोटे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

छिन्दवाड़ा जल महोत्सव में  5 वर्षीय शिजान फैज ने उत्साहपूर्वक पैरासेलिंग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article