आशा रेकवार, भोपाल, NIT;
इंदौर शहर के छत्रीपूरा किड्स यूरों स्कूल की दो शिक्षिकाओं पर स्कूल की ही पांच वर्ष की छात्रा ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। बच्ची की निशानदेही और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के खुलासे बाद परिजनों में इतना आक्रोश है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों शिक्षिकाओं को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्रीपुरा इलाके में स्थित किड्स यूरो स्कूल में पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची ने अपने ही स्कूल की दो महिला शिक्षकों पर आरोप लगाया है कि वो उसके साथ अश्लील हरकते करती हैं। बच्ची पिछले कुछ दिनों से अपने परिजनों से प्रायवेट पाट्स में दर्द की शिकायत कर रही थी। जब परिजनों ने बच्ची से ठीक से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। बच्ची ने परिजनों को बताया कि उसके स्कूल की शिक्षक अश्लील हरकते करने के साथ ही उसका वीडियो भी बनाती थी। बच्ची और परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां बच्ची ने उस कमरे को भी बताया जहां उसके साथ अश्लील हरकत की जाती थी। मामले के खुलासे के बाद बच्ची के परिजनों ने आपा खो दिया और स्कूल में मौजूद शिक्षकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बच्च और परिजनों की शिकायत पर मल्हारगंज थाने में जीरो नंबर से मामला दर्ज कर छत्रीपुरा थाने को मामला रेफर कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं लगाई जाएंगी। फिल्हाल पुलिस ने स्कूल की एचआर हेड रश्मी खंडेलवाल और समीक्षा नाम की शिक्षिका को हिरासत में लिया है। इस सनसनीखेज मामले के बाद बच्चों अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।
