एनएसयूआई ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New india Times

झाबुआ एनएसयूआई ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने बताया कि बीजेपी और अमित शाह ने जिस तरह से भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है। ये बाबा साहेब का ही नहीं पूरे देश का अपमान है। अमलियार ने कहा की बार-बार बीजेपी और भाजपा के नेता संविधान का अपमान करते हैं और खास तौर पर ओबीसी, sc ,st के लोग हैं। उनके हक को छीनने की कोशिश करते हैं और कहीं ना कहीं देश में देखा गया है कि जो सरकारी नौकरियां थी उनको भी सरकार परमानेंट नहीं कर रही है।

उनको भी टेंपरेरी फील करने का काम कर रही है। इसलिए कि उसमें आरक्षण को फॉलो न करा जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत या तो अमित शाह का इस्तीफा ले या आप  इस देश के सामने आकर माफी मांगे। यह देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से चलने वाला नहीं है।

इस अवसर पर एनएसयूआई के सोशल मीडिया अध्यक्ष कैलाश भूरिया, एनएसयूआई नेता निलेश गणावा, अनिल वसुनिया, आदर्श कॉलेज अध्यक्ष एनएसयूआई कान्तिलाल भूरिया, विनोद गणावा, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर डामोर, धनसिंह हटिला, मनोश गुंडिया, आशीष भबोर, दीपक मखोडिया, मुकेश मालीवाड़, व अन्य सैकड़ो एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.