सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं परिजनों ने घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार करने से मना कर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रभारी तहसीलदार शंभू शरण पांडेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज अनिल कुमार सिंह व अन्य थाना अध्यक्ष के समझाने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर उनका प्रतिनिधित्व मंडल ने परिजनों से मुलाकात की पूरे मामले की जानकारी ली है। मामला खीरों थाना क्षेत्र के मोहनपुर मजरे लोदीपुर गांव का है। जहां पर अवैध शराब के मामले में खीरों पुलिस द्वारा मृतक रामदेव उर्फ गुड्डू को जेल में भेज दिया था। जहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में विधि कार्रवाही करते हुए मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया था लेकिन परिजनों ने पुलिस खिलाफ आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और घटना की निष्पक्ष जांच करने की बात कह कर शव का अंतिम संस्कार तहसील अस्तर के सक्षम अधिकारी व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करवाया गया था। जिसके बाद मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधित्व मंडल ने परिजनों से मुलाकात करते हुए मामले की जानकारी ली और परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग आपके साथ हर मोड़ पर खड़े हैं इस पूरे मामले की जांच की रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जायगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, सीएल वर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी मोहम्मद मोहसिन खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा जगतपाल यादव, जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारतीय, व जिला महामंत्री दिलीप यादव व काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

