अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय के 58 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पहली बार प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी महाविद्यालय प्रांगण से रेलवे स्टेशन, पुरानी बाजार होते हुए महाविद्यालय तक गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ० मिहिर मोहन मिश्र ‘सुमन’ ने किया।
एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, उमाशंकर पासवान और स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। एनसीसी के पदाधिकारी शेखर सुमन के साथ-साथ एनसीसी के कैडेट्स काफी संख्या में उपस्थित थे।
मौके पर डॉ अनादि प्रसाद सिंह, नमन कुमार, संजय कुमार (पीटीआई), लाल विनीत सिंह,
डॉ दिलीप चौधरी, रमेश ठाकुर, डॉ सुबोध कुमार, डॉ तसलीम आरिफ, डॉ अमित कुमार, डॉ असीम कुमार, डॉ रामजी पासवान, डॉ सितारे हिंद
डॉ तसलीम आरिफ, डॉ अमित कुमार, डॉ असीम कुमार, डॉ रामजी पासवान, डॉ सितारे हिंद सहित कई लोग थे।
रैली में उपस्थित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। एस एस वी कॉलेज से प्रभात फेड़ी निकालने पर शहर में काफी चर्चा रही। वंही इसे लेकर के प्रधानाचार्य डॉ० सुमन ने कहा कि, जब से मैं इस महाविद्यालय में आया हूं मैं यही चाह रहा हूं की इस कॉलेज का स्थापना जिसके लिए हुआ था उसकी महत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज प्राचीन विक्रमशिला विश्वाविद्यालय के नाम पर है तो कुछ वैसा होनी चाहिए जो की इसकी गरिमा को बनाए रखें, और बढ़ाएं।

