गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध पीतांबरा मंदिर के सामने नगर पालिका की उदासीनता के चलते लगातार गंदगी पनपत्ति जा रही है तस्वीरों में देख सकते हैं कि पीतांबरा पीठ के मुख्य गेट के सामने किस तरह से कचरे का ढेर लगा हुआ है। सड़क पर कई जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
यही आलम पूरे शहर का भी है जहां जगह-जगह सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं लेकिन फिर भी नगर पालिका कतई ध्यान नहीं दे रही अगर हम बात करें नगर पालिका के बार्ड बीट प्रभारी की तो प्रभारी की मनमानी के चलते हैं बिल्कुल भी सफाई पर ध्यान नहीं देते आलम में है कि धार्मिक नगरी को गंदगी के रूप में देखना पड़ रहा है।
शर्म की बात है कि जहां दूरदराज से रोजाना हजारों श्रद्धालु मंदिर पर दर्शन करने आते हैं लेकिन मंदिर के सामने इस तरह की गंदगी कहीं ना कहीं कई सवाल खड़े करती है अब देखना होगा क्या नगरपालिका लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर कोई शिकंजा कसती है या इसी तरह शहर में गंदगी फैलती जाएगी।
