मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के युवा कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे स्वर्गीय विधायक धैर्यशील राव देशमुख एवं स्वर्गीय विधायिका संयोगिता देशमुख के चश्मे चिराग इंद्रसेन देशमुख को कांग्रेस पार्टी द्वारा खंडवा जिले का सह प्रभारी नियुक्त होने पर जहां वे ज़मीनी स्तर से वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के निर्देश अनुसार खंडवा जिला प्रभारी श्री विपिन वानखेड़े एवं सह प्रभारी श्री हेमंत नरवरिया के साथ श्री इंद्रसेन देशमुख संयुक्त रूप से दिनांक 06 दिसंबर 2024 शुक्रवार को एक दिवसीय खंडवा ज़िले के दौरे पर साथ रहेंगे।
श्री इंद्र सेन देशमुख ने बताया कि 6 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे पन्धाना विधानसभा के समस्त ब्लॉक एवं उप ब्लॉक की बैठक एवं इसी दिन दोपहर 2:30 बजे पुनासा विधानसभा के समस्त ब्लॉक एवं उप ब्लाक कमेटियों की बैठक लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे। बता देंगें पूर्व में कांग्रेस पार्टी के उपरोक्त अधिकारियों का दिनांक 4 एवं 5 दिसंबर को दो दिवसीय संयुक्त दौरा प्रस्तावित था जिसे बाद में संशोधित करके 6 दिसंबर 2024 को एक दिवसीय दौरा किया गया है।
