9 किलो 600 ग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना बरामद, चार शातिर चोर गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

9 किलो 600 ग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना बरामद, चार शातिर चोर गिरफ्तार | New India Times

एसओजी, थाना रोजा सर्विलांस टीम ने किया खुलासा, 9 किलो 600 ग्राम चांदी 30 ग्राम सोना अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, चार शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। शाहजहांपुर, हरदोई,, बिहार राज्य की चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा। चोरी करने का तरीका, ये लोग  अपनी फैमिलायों के साथ गली मोहल्ले में फेरी करके सामान बेचते हैं जैसे कप, चटाई आदि इसी दौरान या लोग अपना टारगेट सेट करते हैं कैसे आना है और कैसे जाना है और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं।

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना, रोजा धर्मेंद्र सिंह एसओजी प्रभारी, उo निo प्रांजल सिंह यादव, रिo उo निo अंकित चौधरी, शिवम कुमार, सचिन कुमार, उदयवीर सिंह, हरनाम सिंह आदि पुलिस टीम ने भोला थाना निगोही शाहजहांपुर 40 वर्ष, सुरेश थाना पसगामा जिला लखीमपुर खीरी 24 वर्ष,  राजू उर्फ राजुआ थाना निगोही 30 वर्ष, सोनू थाना निगोही 28 वर्ष को 11 नवंबर की सुबह लगभग 5:00 बजे जपनापुर मोड के पास से किया गिरफ्तार इनकी निशान देही पर चोरी किया गया जेवर मुकरामपुर जाने वाले वाली नहर के किनारे गड्ढे से किया बरामद।  बिहार राज्य, जिला हरदोई शाहजहांपुर के थाना रोजा, थाना निगोही की  चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि थाना राजा क्षेत्र के जमकापुर हाईवे पर ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें एसओजी, थाना रोजा सर्विलांस टीम को लगाया गया था 24 नवंबर की सुबह को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है जिसमें 9 किलो 600 ग्राम चांदी 30 ग्राम सोना है थाना रोजा, थाना निगोही, जिला हरदोई, बिहार राज्य की घटनाओं को कुबूल किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.