76 वां NCC दिवस का आयोजन,  NCC के अनुशासन और कड़ी मेहनत से निखरती है युवाओं की प्रतिभा: तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

76 वां NCC दिवस का आयोजन,  NCC के अनुशासन और कड़ी मेहनत से निखरती है युवाओं की प्रतिभा: तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला | New India Times

बुरहानपुर के हकीमिया हायर सेकेंडरी स्कुल में 76 वा एनसीसी दिवस समारोह पूर्वक जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर श्री संतोष सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में और बोहरा समाज की मशहूर व मारूफ़ शख्सियत, हकीमिया स्कूल बुरहानपुर के ट्रस्टी आली जनाब मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के मुख्य अतिथि में रविवार को मनाया गया।

इस कार्यक्रम में यातायात सूबेदार श्री नागेंद्र सहित जिले भर की स्कूलों के NCC दल ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हकीमिया स्कूल बुरहानपुर के एनसीसी ऑफिसर वरिष्ठ शिक्षक एवं शायर तफ़जील जुनैद मुफ़्ती (तफ़्ज़ील ताबिश) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री संतोष सिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण कर जिले भर से NCC दल की परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि देश भक्ति और देश सेवा के जुनून का पौधा लगाने का कार्य NCC  द्वारा किया जाता है जो बाद में बड़ा होकर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। मुलायम वाला ने कहा कि NCC में भाग लेकर कड़ी मेहनत और अनुशासन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। NCC का अनुशासन और कड़ी मेहनत ही युवाओं को मज़बूती प्रदान करती है जिससे वो हर परिस्थितियों का सामना करने के काबिल बन जाते हैं।

कार्यक्रम में स्किल एनीमिया पर श्री एवं श्रीमती डॉ. भार्गव ने अपने विचार व्यक्त किया। साथ ही सड़क सुरक्षा पर यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ने प्रकाश डाला और यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा द्वारा NCC में युवाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के NCC अफसरों में सर्व श्री सुशील माहेश्वरी, संतोष सिंह ठाकुर, तफ़जील जुनैद मुफ़्ती (तफ़्ज़ील ताबिश), अतुल चौरे, लतीफ तड़वी, मोहम्मद अनीस, मनोज महाले, नरेंद्र शिन्दे, अभिजीत गौरे, हेमेंद्र दीक्षित, श्रीमती ममता शर्मा, तुलसी जुमड़े, तुषार पाठक,मनोज पाटिल का राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चे के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.