कलेक्टर बुरहानपुर की निगरानी में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना पर सख्ती से अमल        | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर बुरहानपुर की निगरानी में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना पर सख्ती से अमल        | New India Times

चाहे स्कूली विद्यार्थी हो, चाहे 70 प्लस या निर्माण श्रमिक के साथ ही हर एक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का प्रयास जारी है। जिला प्रशासन की मंशा है कि, कोई भी पात्र हितग्राही आयुष्मान भारत निरामय योजना से वंचित ना रहे। सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए, ताकि उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सकें। जिले में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों द्वारा सेक्टरवार बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने के दौरान आने वाली समस्याओं का भी निदान करवाया जा रहा है।

अमले को आसान प्रक्रिया के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया गया है। यह भी निर्देश दिये गये है कि, नागरिकों में आयुष्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। अब 70 प्लस या उससे अधिक आयु वर्ग के हितग्राही भी आयुष्मान योजना के पात्र है। इस हेतु हितग्राहियों के घर-घर जाकर प्रशासन दस्तक दे रहा है। हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ योजना के फायदे भी बतलाये जा रहे है। शालाओं में विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का सिलसिला जारी है। दूर-दराज ईलाकों में भी आयुष्मान टीम पहुँचकर कार्य कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article