मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने बहादुरपुरा, बहादुरगंज में सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, प्रकाश बिन्दुओं की स्थिति का किया निरीक्षण। स्वच्छता कर्मी कार्य स्थल पर सफाई का कार्य करते हुए पाए गए, मौके पर नगर आयुक्त ने अपनी उपस्थिति में सफाई का कार्य कराया गया।
उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, क्षेत्रीय सफाई नायक को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी नियमित रूप से समयानुसार अपने ड्यूटी स्थल पर स्वच्छता से सम्बंधित कार्यों को करें। पेयजलापूर्ति व प्रकाश बिंदुओं को भी दुरस्त रखने के निर्देश सम्बंधित को दिए गए। क्षेत्रवासियों से सफाई के सम्बंध में फीडबैक भी लिया गया।
निरीक्षण के समय क्षेत्रीय पार्षद व महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जल प्रेम चन्द्र आर्य, सहायक अभियंता निर्माण विक्रमाजीत सिंह, सहायक अभियंता पथ प्रकाश नरेश कुमार, कर अधीक्षक विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, प्रवर्तन दल टीम आदि मौजूद रहे।

