भाजपा नेता कैलाश पारीक की  राजस्थानी समाज, बुरहानपुर के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा नेता कैलाश पारीक की  राजस्थानी समाज, बुरहानपुर के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी | New India Times

राजस्थानी समाज बुरहानपुर द्वारा बहादरपुर रोड़ स्थित राजस्थानी भवन में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पारीक को आगामी द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की गई है।

साथ ही बीस सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन भी किया गया जिसमें उपाध्यक्ष: राजेन्द्र कुमार जोशी, मुकेश कुमार देवड़ा, सचिव, अशोक कुमार लोहिया, सह-सचिव रामेश्वरम मंत्री, कोषाध्यक्ष जतनलाल सेठिया, सह-कोषाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, कार्यकारिणी में ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र जालना, दामोदर खंडेलवाल, सुरेश लखोटिया, राजेश जैन, दामोदर तोदी, सुरेश सोनी, पवन ठोलिया एवं गोपाल बंका को मनोनित किया गया है।

अध्यक्ष द्वारा विष्णु मित्तल एंव सत्यनारायण वैष्णव का मनोनयन किया गया है। ट्रस्ट द्वारा समाज के वरिष्ठजन श्री भगवती प्रसाद बगड़िया एंव श्री धर्मचंद पाटोदी का मनोनयन किया गया एंव ट्रस्ट के दो रिक्त हुए स्थान पर श्री रेवतमल तापड़ीया एंव श्री ललित देवड़ा का ट्रस्ट में मनोनित किया गया है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जतनलाल सेठिया द्वारा वर्ष – 2023 – 24 का आय – व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। सचिव अशोक लोहिया द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही सभा में उपस्थित समाज बंधुओं ने अपने – अपने सुझाव सभा के समक्ष रखें। इस के पश्चात अध्यक्ष कैलाश पारीक ने सभा में उपस्थित सभी समाज बंधुओं को पूर्ण रूप से आश्वस्त करतें हुए कहा कि आगामी कार्यकाल में समाज हित में और अधिक से अधिक कार्यों को संपादित करने का पूरा प्रयास करेंगे। सभा समापन के पश्चात सामुहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article