चोरों ने कृष्णा ट्रेडर्स दुकान के शटर का ताला छटका कर लाखों की माल पर किया हाथ साफ | New India Times

शरीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

चोरों ने कृष्णा ट्रेडर्स दुकान के शटर का ताला छटका कर लाखों की माल पर किया हाथ साफ | New India Times

करमा थानांतर्गत करमा थाना से चंद कदम की दूरी पर मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित कृष्णा ट्रेडर्स एन्ड कृषि यंत्र के दुकान के शटर लॉक छटकाकर दुकान से लाखों रुपये की चोरी कर चोर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मा बाजार में मुख्य मार्ग पर सुरेश कुमार द्विवेदी की कृष्णा ट्रेडर्स एण्ड कृषि यंत्रों की दुकान कर्मा थाना के नाक के नीचे स्थित है जहाँ दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, दुकान व आवास एक ही जगह पर हैं साथ ही जांबाज कुत्ते भी पाले हुए हैं लेकिन हौसला बुलंद चोरों ने बुद्धवार की रात शटर का लॉक छटकाकर काउंटर में रखे चार लाख रुपये व सीसी टीवी बिडिआर निर्भय होकर लेकर चले गए। भुक्तभोगी सुरेश दूबे जब सुबह उठे तो अपनी टीवी देखी तो टीवी काम नहीं कर रहा था, अन्दर से दरवाजा खोल कर दुकान में गये तो काउंटर खुला हुआ था और शटर आधा खुला हुआ था। यह देख उनका होश उड़ गया। जिसकी तत्काल सूचना मोबाइल फोन व लिखित रूप में थाने पहुंच कर दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, एस आई आशीष कुमार सिंह, एस आई राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गयी है अतिशीघ्र इसका खुलासा कर दिया जायेगा। इधर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोग आहत हैं और लोगों में भय बना गया है। लोगों की मानें तो जब थाने के चंद कदम पर हौसला बुलंद चोर चोरियों का अंजाम दे सकते हैं तो अन्य जगहों पर क्या होगा जहाँ पुलिस गश्त करती रहती। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारी से चोरियों के खुलासा किया जाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.