अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना गोल्हौरा पुलिस ने गुरूवार को आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह मय टीम 06 नवम्बर 2024 को अभियुक्त ओमप्रकाश त्रिपाठी को एक अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ओमप्रकाश त्रिपाठी पुत्र स्व0 बेचन प्रसाद त्रिपाठी ग्राम पिपरा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। उसके पास से एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व 720 रुपये नकदी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह,
उ0नि0 रणविजय सिंह, राममिलन आजाद, हे0का0 कपिलदेव बौद्ध, हनुमान मौर्या, का0 गुरमेज सिंह, नितीश यादव शामिल रहे।

