संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता इंदौर में की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता इंदौर में की गई आयोजित | New India Times

संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित की गई। जिसमें आयु वर्ग 14, 17, 19 वर्ष की बालक/बालिका ने हिस्सा लिया। झाबुआ जिले का नेतृत्व करते हुए सी.एम.राइज स्कूल कल्याणपुर के बालक/बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 में पायल बारिया ने गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुष्पा निगवाल 400 मी. में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में भारती निनामा 1500 मी. दूसरा स्थान, उर्मिला चौहान 3000 मी. दूसरा स्थान, शारदा भुरिया 800 मी. तीसरा स्थान प्राप्त किया। संगीत हटीला ने गोला फेंक में तीसरा स्थान, कविता डामोर ने भाला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। काली हटिला ने डिस्कस थ्रो में तीसरा स्थान, सेजल अमलियार ने लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जगदीश मेड़ा 1500 मी.  दूसरा स्थान, करण मेड़ा ने 3000 मी. दूसरा स्थान, पंकज डामोर ने लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 में धापु मेड़ा ने 1500 मी. प्रथम स्थान, धापु मेड़ा ने लंबी कूद प्रथम स्थान, अंसीना डामोर ने 3000 मी. प्रथम स्थान, ईस्तर मेड़ा ने भाला फेंक में दूसरा स्थान, कांजू मेड़ा ने भाला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संभाग स्तरीय एथलेटिक्स  प्रतियोगिता में 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, 8 ब्रोंज मैडल हासिल किए। जिन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त किया है वो अब राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का नेतृत्व करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article