नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन मिश्रा ने सुनी समस्याएं, तीन का मौके पर किया निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन मिश्रा ने सुनी समस्याएं, तीन का मौके पर किया निस्तारण | New India Times

नगर आयुक्त  डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में  मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा गया।

जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन -शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने संबन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए ससमय निस्तारण कराया जाये।

जन-सुनवाई दिवस में 7 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए  संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता सिविल एस0के0 अम्बेडकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) नरेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.