अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज़ हमीदिया हॉस्पिटल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज सुबह से धरने पर बैठ गए हैं। जिस से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि कई बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की गई लेकिन कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि चार महीने से सैलरी नहीं आई है, हमें घर चलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस के चलते आज मजबूरन हड़ताल करना पड़ा। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि इस मामले में कंपनी के अलावा शासन स्तर पर भी बातचीत की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द ये मामला खत्म हो।

