अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना गोल्हौरा पुलिस ने सोमवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह मय टीम 14 अक्टूबर 2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2024 धारा 64 (1), 333 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त श्याम उर्फ पुजारी निषाद पुत्र कन्हैया लाल निषाद ग्राम गोठवा घाट टोला हड़हा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उ0नि0 रणविजय सिंह, हे0का0 हनुमान मौर्या, का0 पंकज यादव शामिल रहे।

