भारतीय जनता पार्टी द्वारा होने जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर सिद्धार्थ नगर भाजपा कार्यालय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा होने जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर सिद्धार्थ नगर भाजपा कार्यालय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन | New India Times

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान के निमित्त सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने स्वागत भाषण कर सभी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के निमित्त 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान में सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एंव कार्यकर्ता लगकर अभियान को सफल बनाएं।
सहजानंद राय ने कहा सभी मंडलों से 100 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है,कार्यकर्ता निर्माण से ही पार्टी बड़ी बनती है।
आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे पार्टी बनी है जिसका श्रेय पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को जाता हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने समय से अपना लक्ष्य पूर्ण करने पर सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
उक्त अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, सदस्यता प्रमुख राम कुमार कुंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा लालजी त्रिपाठी, सह सदस्यता प्रमुख अरविंद उपाध्याय, मंगल चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,घ्यनश्याम मिश्र, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, मधुसूदन अग्रहरि, विपिन सिंह, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, जिला मिडिया प्रभारी निशांत पांडेय, चेयरमैन विकास जायसवाल, हेमंत जायसवाल, नगर अध्यक्ष महेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.