उप प्रादेशिक परिवहन तथा शहर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आटो रिक्शों की हुई सघन चेकिंग, रिक्शा चालकों में मची खलबली | New India Times

अब्दुल वहीद कार, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​उप प्रादेशिक परिवहन तथा शहर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आटो रिक्शों की हुई सघन चेकिंग, रिक्शा चालकों में मची खलबली | New India Timesउप प्रादेशिक परिवहन तथा शहर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वधान में दोपहर के समय ऑटो रिक्शा वाहनों की जांच की गई, जिसमें पच्चीस ऑटो रिक्शा चालकों के वाहनों की जांच की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो रिक्शों से सवारी उतार कर वाहनों की जांच के लिए शहर यातायात कंट्रोल थाने  ले गई, जहां पर आरटीओ ने कागजात की जांच की,  जिसको लेकर होने वाली असुविधा से ऑटो चालकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

शहर ट्रैफिक पुलिस ने आज अचनाक ऑटो रिक्शों के कागजात जांच मोहिम आरटीओ के संयुक्त तत्वधान में शुरू की। जिसमें बस स्टैंड तथा जेलरोड इलाके से गुजरने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को रोका गया और कागजात की जांच हेतु रिक्शा जब्त कर ट्रैफिक शहर कंट्रोल रूम लाया गया। रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया है कि जिन रिक्शों के कागजों में किसी भी प्रकार का दोष नहीं था उन्हें जांच के नाम पर शहर ट्रैफिक पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान किया गया।  इस को लेकर शहर  यातायात पुलिस थाने में रिक्शा चालकों में नाराजगी दिखाई दे रही थी।  ट्रैफिक पुलिस तथा आरटीओ ने अपनी सुविधा के लिए मौके पर कार्रवाई ना करते हुए रिक्शा चालकों को थाने में बुलाकर परेशान किया,  इस प्रकार की प्रतिक्रिया ऑटो रिक्शा चालकों ने मीडिया के सामने पेश की है।

शहर ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग से ऑटो रिक्शा चालकों के वाहनों की जांच शुरू करने का पत्र लिखा था, उसी के अनुसार नियमित जांच की जा रही है। इस जांच मुहिम में ऑटो रिक्शा चालकों का लाइसेंस, परमिट, टैक्स, फिटनेस की जांच की जा रही है । 25 ऑटो रिक्शा चालकों के वाहनों को शहर ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर लाया है, उनके कागजात की जांच के उपरांत 6 वाहनों के कागजात में दोष पाया गया है, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा तथा अन्य 20 रिक्शा चालकों ने कागजातों को प्रस्तुत नहीं किया है: सहायक परिवहन उप निरीक्षक, अभिजीत वाघमारे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article