मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत कैम्पियरगंज में रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंम्पियरगंज रेलवे स्टेशन से चौमुखा बाजार मोड़ तक, रेलवे स्टेशन से उत्तरी रेलवे गेट तक एवं करमैनी रोड व फॉरेस्ट रोडकर, रेल भूमि में आवंटित गुमटियों के सामने अगल-बगल में एवं रेलवे के पटरियों पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण करने वालों से मुक्त कराया जेसीबी लगाकर तथा रेल कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण अभियान में आई डब्ल्यू आनंद नगर के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चले इस अभियान में रेलवे की खाली जमीन पर बनी करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
जिसमें आठ झोपड़ी 2 टीन शेड दुकान व दो गूमटी को जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटाया गया। रेलवे अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति दोबारा रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य आनंद नगर इसरार अहमद, आरपीएफ नकहा प्रभारी प्रियाबू प्रीय, एस आई सोनू जांगिड़ कैंम्पियरगंज पुलिस और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने में लगभग 8 से 10 घंटे लगे।

