पावागढ़ और अम्बाजी से ज्योत लाकर की गई फुट तालाब में घटस्थापना, शुभ मुहूर्त में की मां की महा आरती, आयोजक समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया परिवार ने की महा आरती | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, प्रियेश पडियार, झाबुआ (मप्र), NIT:

पावागढ़ और अम्बाजी से ज्योत लाकर की गई फुट तालाब में घटस्थापना, शुभ मुहूर्त में की मां की महा आरती, आयोजक समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया परिवार ने की महा आरती | New India Times

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर प्रांगण में माँ की शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गयी। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य यशस्वी समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने बताया कि आयोजन शुभ हो आयोजन में सभी को माँ का आशीर्वाद मिले और विधि विधान से माँ अंबे की पूजा हो इसको लेकर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पावागढ़ और अंबाजी से पवित्र ज्योत लाकर फुटतालाब में ज्योत प्रज्वलित कर माँ की घट स्थापना की गई।

माँ की घट स्थापना के साथ ही मध्य प्रदेश के सबसे भव्य और अनुशासित कहे जाने वाले गरबा महोत्सव का प्रारंभ हुआ। माँ की प्रतिमा के लिए विशेष रूप से आकर्षक पांडाल बनाया गया है। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच जैन और परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर के महंत मुकेश दास महाराज और श्री वनेश्वर मारुति नंदन नवरात्रि महोत्सव समिति के सदस्यों ने माँ की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। माँ की महाआरती और मंदिर में विराजत श्री रामभक्त हनुमान जी की महा आरती के बाद आयोजन का शंखनाद किया गया। पहले दिन से आयोजन में उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर दर्शन कर गरबा किया। वही मंदिर परिसर और आयोजन की आकर्षक विधुत सज्जा की प्रशंसा की।

By nit