औषधी निर्माण और अनुसंधान क्षेत्र में सेवा के साथ उज्ज्वल भविष्य की गारंटी: सुरेश धारीवाल | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

औषधी निर्माण और अनुसंधान क्षेत्र में सेवा के साथ उज्ज्वल भविष्य की गारंटी: सुरेश धारीवाल | New India Times

आज जो छात्र फार्मेसी की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनको इसका महत्व चार साल बाद पता चलेगा। बीस साल में फार्मेसी करने वाले अनेकों छात्र बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे ओहदों पर काम कर रहे हैं। औषधी निर्माण और अनुसंधान का यह क्षेत्र युवाओं को सेवा और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी प्रदान करता है ऐसा संदेश सुरेश धारीवाल ने दिया है।

जामनेर तालुका एजुकेशन सोसायटी के आधिकारिक सचिव के तौर पर धारीवाल ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में सुरेश दादा जैन फार्मेसी कॉलेज में आयोजित ब्लड ग्रुप जांच शिविर में संबोधन किया। उन्होंने कहा कि खून की आवश्यकता प्रासंगिक होती है हमें पता होना चाहिए कि हमारा ब्लड ग्रुप कौनसा है इस लिए यह कैंप लगाया गया है। कैंप के लिए प्रमुख अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहन सारस्वत को आमंत्रित किया गया। प्रिंसिपल डॉ शशिकांत बऱ्हाटे ने मान्यवारों का सम्मान किया। भविष्य मे औषध निर्माता बनने वाले छात्रों ने जनता के बीच जा कर इस क्षेत्र संबंधी जानकारी हेतु रैली निकाली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.