भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू | New India Times

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से प्लेटफार्म-1 की ओर से आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है, जिससे गाड़ियाँ एक तरफ से आएंगी और दूसरी तरफ से जाएंगी। यह कदम स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी गई है, जिसमें 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी शामिल है। प्लेटफार्म एक की ओर बनी नई पार्किंग में लगभग 800 दोपहिया और 200 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता है। वर्तमान में पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है, इसे पुराने दरों पर ही चालू रखा गया है। इस एंट्री पर प्रतिदिन लगभग 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

ऑटो और टैक्सी की भीड़ से मिलेगी राहत

इस सुविधा के शुरू होने से ऑटो और टैक्सी की भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों द्वारा ऑटो और टैक्सी की भीड़ को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। अब यात्रियों को स्टेशन के बाहर ऑटो या टैक्सी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले प्लेटफार्म छह की ओर इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू की जा चुकी थी और अब प्लेटफार्म एक की ओर इस सुविधा के प्रारंभ होने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग सुविधा से युक्त हो गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.