दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत | New India Timesरायबरेली जिला के सलोन ऊंचाहार मार्ग पर पेट्रोल पम्प के समीप दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। ​दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे चोपई बसनतगंज निवासी राकेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद अपने 13 वर्षीय पुत्र रीतेश का इलाज कराने गांव के ही रिंकू पुत्र रामसजीवन के साथ बाइक से  सलोन आ रहा था कि तभी उमाशंकर (26) पुत्र नन्द लालपाल निवासी गंगापुर कमला पूरब नायन परशदेपुर सलोन से ऊंचाहार जा रहा था कि सलोन ऊंचाहार मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे मौके पर ही उमाशंकर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से पीएचसी सलोन में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इलाज के दौरान राकेश व रिंकू की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। 

सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला ने NIT संवाददाता को बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

By nit