अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिण्ड में वैदिक रूट्स मानपुरा स्कूल की तरफ से आज प्रदूषण मास्क का लोगों में वितरण किया गया, साथ ही यह संदेश दिया गया कि प्रदूषण से जागरूक होकर ही हम इससे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों ने ये संदेश भी लोगों तक पहुंचाया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए जिससे हमारा वातावरण स्वच्छ रहे और इसके साथ ही हमे अपने आस पास स्वच्छ्ता भी बनाये रखनी चाहिए, इससे हम रोगों से दूर रह के एक बेतरीन समाज की कल्पना कर सकें। इसके साथ साथ शहर में एक रैली भी निकाली।
इस बारे में NIT संवाददाता ने स्कूल सचालक रोहित सिंह भदौरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें भिण्ड को ही नहीं पूरे भारत को स्वच्छ बनाना है। मैं यही कहूंगा के हर जिले और हर प्रदेश में स्वच्छता को अपनाया जाए और यह नारा घर घर तक पहुंचाया जाये।
