मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अटल आवासीय विद्यालय योजनांतर्गत लखनऊ में शैक्षिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 12 सितंबर 2024 को किया जाना है, शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बरेली मंडल के छात्रों को इस वर्ष भी अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ में अध्यनरत किया जाना है, इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर से पात्र निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित कुल 70 छात्र, छात्राओं को कक्षा 6 व कक्षा 9 में प्रवेश के लिए जनपद शाहजहांपुर से लखनऊ में अध्ययन के लिए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रवेश के लिए जनपद शाहजहांपुर से 70 बच्चों का चयन हुआ है जिन्हें आज लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने चयनित सभी बच्चो को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ जाने वाले सभी बच्चों के भोजन इत्यादि का विशेष ध्यान रखा जाए।

