मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, दो नाबालिक भी पकड़े। उo निo युगरतन सिंह, आकिब सैफी, बिट्टू यादव,अनुज सैनी, निसार हुसैन आदि पुलिस टीम ने मोo काकराकला में राकेश के बंद मकान से राकेश, फहीम,अमन,शादाब, इमरान, रिहान, सहित दो नाबालिक जुआ खेलते हुए पकड़ा, 13507 रुपए, ताश के पत्ते,मोमबत्ती आदि बरामदा।
सौभ्या पाण्डे शिव सिटी ने बताया कि कल रात थाना सदर बाजार पुलिस ने मोहल्ला ककरा में छापेमारी कर 8 लोगों को पकड़ा जिसमें से दो नाबालिग है, 13,507 रुपए आदि बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

