कांग्रेस कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने शाहपुर उपचुनाव के लिए किया जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा है जनसमर्थन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने शाहपुर उपचुनाव के लिए किया जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा है जनसमर्थन | New India Times

शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 में होने वाले पार्षद के उप चुनाव को लेकर गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष एवं युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर शाहपुर पहुंचकर भारत रत्न डा बाबासाहेब अंबेडकर, शिवाजी महाराज और पूर्व पार्षद वामन राव ससाने के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि देकर उप चुनाव के लिए जनसंपर्क की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी ने शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 से पूर्व पार्षद वामन राव ससाने की मृत्यु के बाद उपचुनाव के लिए उनकी पत्नी वंदना वामन राव ससाने को कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे थे।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वंदना वामन राव ससाने के लिए लोगो से आशीर्वाद मांगा। लोगों का भी उन्हें बड़ा जन समर्थन मिल रहा है। शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 में 11 सितंबर को मतदान होगा। इस दौरान देवेश्वर सिंह ठाकुर, रामभाऊ लांडे, बंडू देशमुख, शाहपुर नगर अध्यक्ष प्रवीण टेंभूरने, सोहराब कुरैशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौसके, युवा मराठा नेता इंद्रसेन देशमुख, किशोर महाजन, भावेश ठाकुर, आसिफ उद्दीन, फेस पठान, इरशाद अंसारी, अखतर रस्सीवाला, असलम अंसारी,मुकेश बुंनगाल, प्रमोद आमोदे सहित शाहपुर के पार्षद मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article