रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले में 2 सितम्बर शाम को अनास नदी, फलिया पिपलिया काकराडूंगर (ग्राम ढेबर) में एक ही परिवार के 05 व्यक्तियों द्वारा स्टॉप डैम के ऊपर से नदी पार करने का प्रयास किया गया। परिवार के तीन व्यस्क सदस्य व दो बालिकायें थी। दोनों बालिकायें कु.कब्बू पिता सुकिया पारगी निवासी तालादरा (उम्र 16 वर्ष) व कु.माया पिता राकेश मकवाना निवासी अमरपुरा (उम्र 5 वर्ष), अपने परिवार के सदस्यों के साथ नदी पार करते समय, पानी का प्रवाह अचानक से तेज होने से बह गई।

प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम के माध्यम सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें एक बालिका कु.कब्बू पिता सुकिया पारगी निवासी तालादरा (उम्र 16 वर्ष) का शव प्राप्त किया जा चुका है और सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। दोनों बालिकाओं के परिवारों को रेडक्रॉस की ओर से तत्काल 20,000-20,000 की आर्थिक सहायता जारी की गई है और दोनों का आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख का आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाया जा कर राशि स्वीकृत कर दी गई है।

