मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा जुन्नारदेव का दौरा किया गया। कलेक्टर शिवेंद्र सिंह द्वारा ग्राम निमोटी में पहुंचकर नागदेव निमोटी मंदिर समिति बनाकर व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिये गये। मंदिर के आस-पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उसको हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन जुन्नारदेव को आदेशित किया गया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय जुन्नारदेव के न्यायालय का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में राजस्व कलेक्टर सिंह द्वारा राजस्व महाभियान 2.0 की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि जुन्नारदेव ने महाभियान के दौरान व्दितीय स्थान प्राप्त किया है, जिसकी सरहाना की गई। कुछ हल्का पटवारी के द्वारा कम संख्या में खसरा ई-केवायसी की गई, जिसमें कलेक्टर सिंह द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं इसमें प्रगति लाने को कहा गया। महाभियान के दौरान नक्शा तरमीम एवं ई-केवायसी में जिन पटवारियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें कलेक्टर सिंह द्वारा प्रोत्साहित किया गया। बैठक में एसडीएम कामिनी एसडीओपी राजेश बंजारे ठाकुर तहसीलदार राजेंद्र टेकाम नायब तहसीलदार राजीव नेमा थाना प्रभारी राकेश बघेल सहित पत्रकार अधिकारी मौजूद रहे।

